Chia seeds in Hindi : नमस्कार दोस्तों| हम सभी बचपन से ये जरूर सुनते आ रहे होंगे| अपने बड़ो से की ये सब्जी खाओ या ये फल खाओ इसमें जरुरी पोषक तत्व है सही कहा ना?
आज कल हम सभी लोग प्रोटीन्स और अन्य नुट्रिएंट्स पाने के लिए ना जाने क्या-क्या खाते हैं| तो दोस्तों आज में आपको एक ऐसे ही चीज़ के बारे में बताने जा रहा हूँ| जिसमे पोषक तत्व (nutrients) बहुत विशाल मात्रा में पाए जाते हैं|
उस चीज़ का नाम है चिया बीज, जी हां आप सही सुन रहे हैं| चिया सीड्स छोटे-छोटे चिया के बीज होते है |
चिया बीज क्या है? – Chia Seeds Kya Hai
चिया के बीज दिखने में बहुत छोटे-छोटे होते हैं पर उनके फायदे इतने बड़-बड़े होते हैं, आप सोच भी नहीं सकते यह बीज बड़े बड़े रोगो के इलाज में भी काम आते हैं और ये बीज ऊर्जा से भरे हुए होते हैं| अगर आप चिया बीज के अन्य शानदार रहस्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल पढ़ते रहिये|
चिया बीज के फायदे – Benefits of Chia seeds in Hindi
1. वजन घटाने में
दुनिया में बहुत लोग हैं जो मोटापे से परेशान हैं| यह लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं और यदि मोटापे पर सही समय पर काबू नहीं कर लिया गया ना तो आगे चलके ये सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता हैं|
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो चिया बीज आपके लिए बोहोत फायदे मंद साबित हो सकता है| चिया बीज में फाइबर मौजूद होता हैं जो वजन कम करने में सहायता करता हैं|

कैसे इस्तेमाल करे: एक गिलास पानी में दो चमच्च चिया बीज डालकर मिक्स कीजिये और फिर बीजो के फूलने से पहले उससे पी ली जिए|
2. ऊर्जा बढ़ाने में
उम्र के साथ साथ हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार कम होने लगता है| हमे हर काम में ऊर्जा की जरुरत होती है| ऊर्जा के बिना हमारा शरीर जल्दी थकने लग जाता है| अपने शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए लोग कई चीज़े करते हैं| हम आपको बता दे की चिया बीज ऊर्जा का एक विशाल स्रोत है|

चिया बीज में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, चिया बीज का सेवन से हमे ये पोषक तत्वों की प्राप्ति होती हैं और इनकी मदद से हमारे शरीर को भारी मात्रा में ऊर्जा की प्राप्ति होती है|
3. दिलाये कब्ज से छुटकारा
आप लोगों ने कब्ज (constipation) की समस्या के बारे में तो सुना ही होगा यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है कब्ज में हमारा पेट खराब रहता है | यह समस्या बहुत खराब होती है यह हमें किसी भी कार्य को ढ़ंग से करने नहीं देती है इस समस्या से छुटकारा पाना अत्यंत जरूरी है|

आज में आपको चिया बीज के बारे में बताने वाला हूँ, की किस प्रकार ये कब्ज से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करता है| चिया बीज में फाइबर होता है जो हमारे मल को भारी बना देता हैं इससे मल को बहार निकलने में सहायता मिलती हैं |जो फाइबर हमारे मल को भारी बनाता है उसे अघुलनशील फाइबर के नाम से जाना जाता है| इस प्रकार चिया बीज हमे कब्ज से राहत दिलाता है|
4. त्वचा के लिए फायदेमंद
हर कोई अपने जीवन में चाहता है कि उसकी त्वचा बहुत सुंदर हो वह बहुत सुंदर दिखे, इसी वजह से लोग अपनी त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद अपने चेहरे पर या अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करते हैं, पार्लर जाते हैं, परन्तु फिर भी उनके चेहरे पर निखार नहीं आता है|

आज हम आपको चिया बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा को अत्यंत सुंदर बनाने में सहायता करता है | चिया बीज में मौजूद ओमेगा -3 (omega 3) और एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी त्वचा को सुन्दर बनाने में मदद करते हैं चिया बीज झुर्रियों को रोकने में और मुहांसों को ठीक में मदद करता हैं|
चिया बीज के नुकसान – Side Effects of Chia Seeds in Hindi
1. हर चीज का सेवन एक सीमित मात्रा में हो तो ज्यादा बढ़िया रहता है चिया के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई प्रकार की एलर्जी हो सकती है|
2. चिया बीज के अंदर अधिक मात्रा में फाइबर होता है अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है तो इससे दस्त और कब्ज जैसे परेशानी हो सकती है|
3. अगर आप किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तो आपको चाहिए चिया बीज का सेवन नहीं करना चाहिए परंतु अगर आप करते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि आपके शरीर पर इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं|
4. चिया बीज दिखने में भले छोटे छोटे हो, परन्तु इनमे ऊर्जा बहुत ज्यादा मात्रा में भरी होता है अर्थात यह बहुत गरम होते हैं, इसलिए आपको इनका सेवन अपनी सेहत और शरीर के अनुसार करना चाहिए|
आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं:
- अलसी बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान – Flaxseed in Hindi
- जानिये सोयाबीन के फायदे एवं नुकसान – Soya Bean in Hindi
हमे उम्मीद है दोस्तों आपको हमारा Chia Seeds Meaning in Hindi पर आर्टिकल पसंद आया होगा और अब आप जान गए होंगे Chia Seeds Kya Hai और इनसे जुड़ी सारी मत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी|
FAQ’s – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
चिया बीज को खाने का सही समय?
चिया बीज के सभी चमत्कारी फायदों का लाभ उठाने के लिए, इन्हे खाली पेट ग्रहण करना सबसे उच्च माना जाता है, और इसलिए इन्हे खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का होता है|
Chia seeds को कैसे खाए?
चिया के बीज का सेवन करने का सबसे बढ़िया तरीका उसे रात भर दूध में भिगोकर रखना और सुबह उठकर उसका सेवन कर सकते हैं|
कब्ज में चिया सीड?
चिया सीड में भरपूर मात्रा में फाइबर जाता है जो पेट में पानी के साथ मिलकर जेल में परिवर्तित हो जाता है, और ऐसा होना से हमे कब्ज में राहत मिलती है|